राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

हंसराजपुर मध्य विद्यालय सहित हाईस्कूल में भी टीकाकरण आज से

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए एकमा नगर पंचायत क्षेत्र में दूसरा स्थायी टीकाकरण केंद्र के रूप में अलख नारायण उच्च विद्यालय एकमा को चिन्हित किया गया है। इस प्रकार अब एकमा प्रखंड में दो स्थानों पर 18+ आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से टीकाकरण केन्द्र को हटाकर मध्य विद्यालय हंसराजपुर को 18+ और 45 + आयु वालों का कोविड-19 हेतु स्थाई टीकाकरण केन्द्र बनाया गया था। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ डॉ. कुन्दन ने बताया कि अब एकमा में दूसरा स्थाई टीकाकरण केंद्र अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय एकमा को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार से अब दोनों केंद्रों पर टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि टीकाकरण के लिए किसी तरह के अंधविश्वास व अफवाहों से बचना है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु यह सुरक्षा कवच के समान है।