पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी एक शख्स की सड़क हादसे में सिवान में मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया।मृतक मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 50 वर्षीय शत्रुघ्न तिवारी पिता स्व राम नाथ तिवारी बताये गये हैं जो 50 वर्ष के थे जो अपने पोता के जनेउ व अखंड अष्टयाम के समापन के बाद सम्बंधी को मलमलिया पहुंचाकर घर लौट रहे थे।इसी बीच दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में शत्रुघ्न तिवारी एवं उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हे मशरक के देवरिया गांव में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में सोनपुर के पास उनकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मशरक-मलमलिया एसएच- 73 पर माघर गांव में दो बाइक की टक्कर में सभी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिसमें उनकी मौत हो गई है।मृतक स्वराज ट्रैक्टर के एजेंट का काम करता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग