पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी से सम्बद्ध बोर्ड मिडिल स्कूल और जगरनाथ जानकी उच्च विद्यालय के प्रांगण में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की शुरूआत की गई जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेना शुरू कर दिया है। दोनों ही विद्यालयों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए तीन काउंटर पर 6 नर्स एव 5 कार्यपालक सहायक लगाए गए। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, पीएचसी प्रभारी अनन्त नारायण कश्यप, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, स्वास्थ प्रबंधक परवेज रजा, डाटा अधिकारी प्रियांशु, प्रखण्ड कर्मी अरुण कुमार पाठक ने वैक्सीन लेने पहुँचे लोगो की भीड़ को पंक्ति में खड़ा करा सबको मोबाइल में अपना अपना टाइमिंग देख वैक्सिन लेने काउंटर पर एक एक करके जाने का सुझाव दिया। स्वास्थ प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि युवा वर्ग वैक्सीन का पहला डोज लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के पश्चात आ रहें हैं। शनिवार को 45 प्लस के उपर के 365 युवाओं को तों 45 प्लस के उपर के 60 लोगो को वैक्सीन दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग