संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड अंतर्गत सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार महतों के चाचा 70 वर्षीय महादेव महतों का हृदय गति रुकने से रविवार की सुबह निधन हो गया। पूर्व मुखिया ने बताया कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व मुखिया के चाचा के निधन पर सतुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह, समाजसेवी रवींद्र कुमार राम,उप मुखिया देवन्ति देवी, छटंकी महतों सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग