पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के वार्ड-1 निवासी राजद नेता बलीराम सिंह की रविवार को हदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गई वे 60 वर्ष के थे।निधन की खबर सुनते ही गाव समेत प्रखंड क्षेत्र में कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता थें।राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष और सोनौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बलीराम सिंह को पंचायत की शान बताते हुए कहा कि वे जुझारू नेता के साथ सच्चे मन के व्यक्ति थें हमेशा गरीबों की मदद को तैयार रहते थे उनकी मौत से पंचायत के लोगों को अपूर्णीय क्षति हुई है। बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने बताया कि सोनौली पंचायत के अभिभावक तुल्य बड़े भाई बलीराम सिंह का निधन सुबह हुआ सुनकर मन दुखी हो गया।उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को आधात सहने की शक्ति प्रदान करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग