पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौंक बस स्टैंड के पास फ्लिपकार्ट के एजेंसी के सामने खड़ी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को दो अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया वही चोरी की पूरी वारदात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि दो युवक पहले से खड़े हैं और वही पर खड़ी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल का लाक तोड़ लेकर फरार हो जातें हैं। मोटरसाइकिल इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा नवादा गांव निवासी अजय कुमार साह पिता शंकर साह की हैं जो ग्लैमर मोटरसाइकिल बीआर 04 डब्लू 1108 हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले में जांच पड़ताल किया और खोजबीन शुरू कर दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग