पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में मांझी से बारात आयी बोलेरो को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है मामला है कि सिवान जिले के तड़वारा फखरूदिनपुर दिनदयालपुर गांव निवासी किताबुदीन अंसारी पिता अब्दुल मजीद अंसारी की बोलेरो बीआर 29 ई 6353 लेकर उनका चालक सुरेन्द्र पंडित मांझी के मझनपुरा गांव से मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बारात आया था वही पर रात्री में बोलेरो लाक कर खाना खाने चला गया वापस आया तों बोलेरो अपनी जगह पर नही था काफी खोजबीन शुरू करने पर नही मिला मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग