प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने नियंत्रण कक्ष सह कोरेण्टाइन सेंटर का अंतिम रूप से किया मुआयना
नगरा : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कला में राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर को को बनाया गया नियंत्रण कक्ष सह कोरेण्टाइन सेंटर का अंतिम रूप से मुआयना किया। दोनों अधिकारी इस केंद्र पर रखे जाने वाले बाहर से आए हुए स्त्री पुरुष के रहने के कमरे, कर्मचारियों के रहने के कमरे,खाना बनाने के किचेन सेड, शौचालय, माइकिंग एवं लाइट व्यवस्था,जनरेटर आदि के जांचोपरांत संतुष्ट नजर आए। नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री निवास एवं अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आज सेंटर पूर्ण रूप से तैयार हो गया तथा आज ही एक व्यक्ति को यहां कोरेण्टाइन किया जाएगा ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग