डेरनी बाजार स्थित जय मंगल भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मजदूर दिवस मनाया एवं एक दिवसीय उपवास रखा
दरियायपुर (सारण)- मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की दरियायपुरअंचल परिषद के सदस्यों ने जिला सचिव पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ के एन सिंह के नेतृत्व में सोसलडिस्टेंस का पालन करते हुए मजदूर दिवस मनाया गया एवं एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम रखा गया जिसमें शामिल सदस्यों में परमात्मा प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ राय, लक्ष्मी साह, किशोरी राय ,आदि लोगों ने भाग लिया जिसमें मुख्यरूप से सरकार से मांग की गई जो लोग भी बिहार से बाहर के प्रदेशों में फंसे हुए हैं उनको यथाशीघ्र अपने घर पहुंचाने की जिम्मेवारी सरकार ले एवं कोटा सहित पूरे देश में फंसे हुए छात्रों को भी अभिलंब उनके घर पहुंचाने की जिम्मेवारी सरकार सुनिश्चित करें। आज कोरोना महामारी के चलते देश के मजदूरों की इतनी बुरी हालत है कि वे अपने बाल बच्चों की पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं सरकार उनके खाते में कम से कम तत्काल 10000 रू भेजे ताकि वह अपने बच्चों का परिवार का भरण पोषण सही से कर सकें, वही वे मौसम वर्षा और ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की बुरी हालत हो गई है और तैयार गेहूँ का फसल नष्ट हो चुका है जिसके चलते उनके परिवार की हालत बहुत खराब हो चुकी है ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है कि सरकार उन किसानों को 12000रु प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने का काम करें। इस वैश्विक महामारी में सभी लोगों का हालत इतना खराब हो चुका है इस स्थिति में अपने बच्चों का स्कूल का फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं और प्राइवेट स्कूल से बार-बार दबाव आ रही है फीस जमा करने की । अतः सरकार से मांग की जा रही है कि फरवरी से लेकर जून माह तक के सभी स्कूलों में छात्रों का फीस माफ किया जाए और आम लोगों का बिजली बिल भी माफ किया जाए। इस महामारी में सरकार यह भी सुनिश्चित करें कि जितने भी मजदूर यहां हैं उनको मनरेगा के तहत काम देने का व्यवस्था हो ताकि वह यहां आकर अपने बाल बच्चों की परवरिश उचित ढंग से कर सकें। साथ ही मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा अंचल सचिव परमात्मा प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा उनके साथ है।
उपवास अनशन का प्रातः 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला ।लक्ष्मण सिंह ठीकेदार ने सभी को मिठाई एवं पानी पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग