राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में एकमा नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड 14 में भोरहोपुर दूबे टोला गांव के निवासी व मांझी प्रखंड के मुबारकपुर मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक अरविन्द कुमार दूबे (55) की मौत निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान हो गई। बताया जाता है कि सांस लेने में परेशानी होने पर शिक्षक अरविन्द कुमार दूबे को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां समुचित उपचार के अभाव में उनकी मौत हो गई। मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के शिक्षक अरविन्द कुमार दूबे के निधन पर बिहार विधान पार्षद डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. लालबाबु यादव, विधायक श्रीकांत यादव, डॉ. नीरज दूबे, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डॉ. रामजी तिवारी, इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, अवधेश यादव, नरेन्द्र प्रताप मिश्र, शिक्षक नेता अरविन्द कुमार, अरूण सिंह, आशुतोष कुमार सिंह मंटू, प्रद्युम्न उपाध्याय आदि ने गहरी संवेदना प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग