राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में फुचटी कला गांव में एक तिलकोत्सव में शामिल होकर अपने घर जा रहे फुचटी कला गांव के चंदन गुप्ता पर इसी गांव के पांच युवकों ने चाकू व डंडा से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग