राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र के पांच कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर कुल 470 लोगों के कोवैक्सिन लगाई गई। इस दौरान रविवार को हंसराजपुर मध्य विद्यालय के एक टीकाकरण सेशन पर 45+ और दूसरे सेशन पर केवल 18+ का ही टीकाकरण हुआ। इसी प्रकार अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय एकमा में 45+ आयु वालों को कोवैक्सिन की पहली डोज लगाई गई। उधर उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर में एएनएम रानी रंजनी व मालती कुमारी के द्वारा 45+ वालों के प्रथम डोज के तहत डीलर मदन गोपाल सिंह व पूर्व वार्ड सदस्य किरण देवी सहित अन्य लोगों के टीकाकरण हुए। यहां शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भी टीकाकरण में सहयोग किया।इहके अलावा मिडिल स्कूल मठनपुरा में स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवपति व सीमा कुमारी ने 45+ वालों के टीकाकरण किए। बीडीओ डॉ. कुन्दन व बीएचएम राजू कुमार के बताया कि 18 साल से ऊपर के ऊपर के 290 और 45 वर्ष से ऊपर वाले 180 लोगों सहित कुल 470 लोगों को टीका लगाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग