राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के साधपुर- सरयूपार सड़क पर ट्रेक्टर से साइड मिलने में विलंब होने पर बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने ट्रेक्टर चालक व सह चालक पर चाकू व घातक हथियार से जानलेवा प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल ट्रेक्टर चालक साधपुर गांव निवासी बिट्टू कुमार यादव व सह चालक उमेश यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इमरान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक व सह चालक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों घायलों का उपचार हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग