राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी डीलर संघ अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी को सौप कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए जन वितरण दुकानदारों ने वितरण नहीं करने का निर्णय लिया है। आवेदन में अध्यक्ष ने कहा है कि मांझी प्रखण्ड में अबतक कुल पांच डीलर संक्रमण के शिकार होकर उनकी मौत हो चुकी है। वहीं पूरे बिहार में 100 से अधिक संक्रमित है तथा साठ से ज्यादा डीलर की मौत भी हो चुकी है। ऐसी विकट परिस्थिति में राशन वितरण खतरे को दावत देने के बराबर है। वही अध्यक्ष ने आपूर्ति शाखा छपरा से पंचायत स्तर व प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वितरण कराए जाने की मांग की है। अध्यक्ष समेत कई डीलरों में दाउदपुर रामदयाल सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, कलावती कुंवर, दूधनाथ प्रसाद आदि लोग शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग