- 18 से 44 वर्ष उम्र के 360 लोगों टीकाकरण तथा 45 वर्ष से ऊपर 30 लोगों का लगा वैक्सीन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 तथा पंचपतरा बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 47 पर 100 लोगों की कोरोना का जांच रैपिड एंटीजन किट से रविवार को किया गया।जिसमें एक बृद्ध का रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया।वही सीएचसी में 45 से ऊपर 30 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।तथा गौतम ऋषि +2 विद्यालय में बनाए गए वैक्सिनेशन सेंटर पर 18 से 44 वर्ष के उम्र के 360 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया।इस सबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीना सिन्हा ने कहा कि सीएचसी के अलावा नगर पंचायत वार्ड नं 8 में स्थित गौतम ऋषि +2 विद्यालय में विक्सिनेसन सेंटर बनाए गए हैं।सीएचसी में केवल 45 वर्ष के ऊपर लोगों का विक्सिनेसन किया जा रहा हैं तथा गौतम ऋषि विद्यालय में 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सिनेशन किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि रविवार को 150 लोगों की कोरोना की जांच हुई एक ब्यक्ति का रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया। पोजेटिव को अस्पताल के तरफ से पांच दिन दवा दिया जा रहा हैं एंटीबायोटिक, पैरासिटामोल, विटामिन सी, लिवोसिट्रीजिन आदि दवा दिया जा रहा हैं।समय समय पर पोजेटिव पाए गए व्यक्तियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग