राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर की महिला मुखिया अंजली राज ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पंचायत सरकार भवन अथवा उच्च विद्यालय कोल्हुआ को वैक्सिनेशन सेंटर बनाए जाने की मांग किया है। मुखिया ने सीएस को पत्र में कही है कि बनीयापुर के कन्हौली उच्च विद्यालय में बने कोविड वैकिसनेशन सेंटर से सहाजितपुर के आधा दर्जन सुदूर पंचायतो के लोगो के लिए इस लॉक डाउन की स्थिति में लगभग 10 से 12 किलो मीटर आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। बहुत लोग इस वैक्सीनेशन से वंचित रह जाएंगे। इस महामारी में भीड़ भार वाली जगहों पर लोग कतरा रहे हैं। साहाजितपुर के आसपास के पपंचयतो के लिए कन्हौली ऊच्च विद्यालय के अलावा वैक्सिनेशन केंद्र बनाए जाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग