राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नकाबपोश अपराधियोंं ने घर मे घुस कर महिला की गोली मारकर की हत्या

  • 25 हजार नगदी समेत आभूषण की लूटपाट
  • लूट का विरोध करने पर महिला को अपराधियो ने गोली मारकर की हत्या
  • घटनास्थल पर पहुंंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा
  • मायके वाले ने थाने पहुंंच दर्ज कराई प्राथमिकी, पति समेत पांच लोग नामजद
  • पुलिस ने महिला के पति को लिया हिरासत में
राष्ट्रनायक न्यूज।
बरवां/दाउदपुर/मांझी/सारण। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द टोले के लहमारी गांव में शनिवार की मध्य रात्री वकील मियां के घर में घुस कर हथियार के बल पर चार नकाबपोश अपराधियों ने 30 वर्षीय बहु को गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस ने पहुंच कर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। परिजनों के अनुसार लहमारी गांव निवासी वकील मियां के घर शनिवार की रात सभी सदस्य सोये थे। तभी मध्य रात्री में लूटपाट की नीयत से शौचालय के रास्ते से चार लोग घर घुस गए और हथियार के बल परिजनों को नींद से उठा कर कनपट्टी पर पिस्टल रख कर घर मे रखे गए रुपये की मांग की। पति मुर्तुजा अंसारी ने डर से 25 हजार रुपये उन्हें दे दिए। वहीं अपराधियों ने आभूषण आदि भी लूट लिए। मुर्तुजा की पत्नी रेशमा परवीन द्वारा विरोध करने पर अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृत महिला रेशमी परवीन वकील मियां की पुत्रवधू है। बताया जाता है कि उक्त महिला का पति मुर्तुजा अंसारी एक माह पूर्व सऊदी से घर आया था। वारदात के बाद शोर गुल होने पर ग्रामीण जुटे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जहांं दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वही मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वालों ने पहुंच कर दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें हत्या का आरोप लगाते पति समेत ससुराल के पांच लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें पुलिस मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृत महिला अपने पीछे 5 वर्ष की एक बेटी के साथ दुधमुंहा बच्चा छोड़ गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वारदात को लेकर पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश में जुटी है।जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। रविवार को एसडीपीओ एम पी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी प्राप्त किया।
Attachments area