राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा को प्लास्टिक मुक्त बनना मुख्य उद्देश्य: आशीष रंजन

  • प्लास्टिक टाइड टर्नर चैलेंज विषय पर जिला स्तरीय वेबिनार का हुआ आयोजन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (रुचि सिंह सेंगर)। भारत स्काउट एवं गाइड सारण के द्वारा प्लास्टिक टाइड टर्नर चैलेंज विषय पर रविवार को जिला स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में जिले के 45 स्काउट और गाइड के सदस्यों ने भाग लिया। वेबीनार का उदघाटन राज्य समन्वयक ऋतु राज ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक आशीष रंजन ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में सारण जिले भारत स्काउट और गाइड के एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज के नेतृत्व में 46 प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त बिहार बनाने का शपथ दिलवाया। वहीं वर्चुअल रूप से जुड़े जिला संगठन आयुक्त स्काउट सारण आलोक रंजन ने कहा कि प्लास्टिक टाइड टनर्स में जो शपथ है उसे अपने जीवन मे उतारना है। आशीष रंजन ने बताया कि सभी स्काउट और गाइड को एक शपथ लेते हुए वीडियो बना लोगों को जागरूक करने का कार्य करना है।
यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकल युज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन को अपने दैनिक जीवन से दूर करने एवं प्राकृतिक को बचाने हेतु यह अभियान वैश्विक स्तर पर चलाया जा रहा है। इस मौके मुम्बई महाराष्ट्र से जुड़े लीडर ट्रेनर सुरेश लोहार ने कहा कि इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ना चाहिए। क्योंकि यह अभियान प्राकृतिक से संबंधित है और हमें अपनी प्राकृतिक को बचाना है, नहीं तो आने वाले समय में मानव जीवन खतरे में आ जाएगा।