- लोगों के नहीं आने का हवाला देकर दिन के 12 बजे ही बंद हो जाता है सामुदायिक किचेन
राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा प्रखंड में कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए सारण डीएम के निर्देश पर संचालित सामुदायिक किचेन का अलग सा किस्सा है। यहा सामुदायिक किचेन दिन के बारह बजे ही बंद हो जाता है। यह वाकया रविवार को बारह बजे का है, सेंटर पर जब पत्रकार पहुंचे तो रसोईया सहित अन्य सेंटर पर ताला लगाकर जाने की तैयारी में थे। सेंटर पर मौजूद रसोइयां का यह जबाब होता है कि लोग आते नहीं है। उन्हें जिस वेंडर ने काम पर रखा है उसने कहा है कि जब लोग नहीं हो तो आप लोग बंद कर लेना। इधर सेंटर पर मौजूद रजिस्टर को देखे तो उसपर सैकड़ों लोगों के खाना खा चुकने का नाम पता दर्ज हो चुका होता है। हद तो यह है कि रजिस्टर में दर्ज 12-16 वर्ष की लड़कियों के नाम पता में भी उनका हस्ताक्षर नहीं कराकर अंगूठा का निशान लगाया गया है। निश्चित रुप से यह फर्जीवारा को सामने दिखता है। कारण इस आयु वर्ग में सरकार पूर्ण साक्षरता का पहले से ही दावा कर चुकी है।
कागज पर दर्ज है सरकारी आईटीआई, चलता है राजकीय पॉलिटेक्निक पर सेंटर :
जिला की सूची में मढ़ौरा में सामुदायिक किचन सेंटर सरकारी आईटीआई में संचालित है। लेकिन इसे राजकीय पॉलिटेक्निक में संचालित किया जा रहा है । राजकीय पॉलिटेक्निक में सामुदायिक किचन चलने की जानकारी प्राय: लोगों तक नहीं है। यह सेंटर पर मुख्य बाजार से दूर होने के कारण जरुरतमंद लोग सामुदायिक किचन तक नहीं पहुंच पाते है।
पहले से डिफाल्टर रहे वेंडर को दे दिया गया है काम:
सामुदायिक किचन चलाने का काम पहले से डिफाल्टर रहे वेंडर को फिर से दिया गया है। बिनोद कुमार नामक वेंडर पर प्रखंड कार्यालय का 16 लाख रुपये नहीं लौटाने का आरोप है। इसको लेकर बीडीओ ने एसडीओ से लेकर डीएम तक पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी थी। पिछले विधानसभा कार्य में प्रखंड ने बिनोद कुमार को ही चुनाव कार्य में सहयोग के लिए वेंडर बनाया था। तब विनोद कुमार ने प्रखंड कार्यलाय को झांसे में रखकर काम से अधिक 16 लाख अधिक एडवांस में ले ली थी। इस राशि को प्रखंड द्वारा लगातार पत्राचार के बाद भी नहीं लौटाने को लेकर प्रशासन हलकान रहा है।
क्या कहते हैं एसडीओ :
इस घालमेल संबंधित सवाल पूछे जाने पर एसडीओ ने बताया कि मढ़ौरा में संचालित सामुदायिक किचेन का मैं प्रतिदिन मुआयना करता हूं। कोई शिकायत नहीं है।
बिनोद कुमार तिवारी, एसडीएम, मढ़ौरा


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग