राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ से एक शराबी सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।जब कि उपयोग में लायी गयी एक बाइक एवं 35 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर लिया गया। बताया जाता है कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था तभी यूपी के तरफ से एक बाइक पर दो सवार आ रहे थे शक के आधार पर जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 35 लीटर अंग्रेजी फ्रूटी शराब बरामद की गई जबकि इनके साथ एक शराबी को भी गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार लोगों में मदन साठ के दीपक सिंह कर्ण छपरा के पिंटू बिन एवं रिविलगंज सिमरिया के राजू सिंह शामिल है वहीं दूसरी तरफ दो नम्बर के शराब के निर्माणकर्ता सहित भारी मात्रा में रैपर और शराब के बोतल का ढक्कन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उनके द्वारा दो नंबर की शराब तैयार की जाती है इसमें नई बाजार के मुन्ना कुमार चौरसिया एवं डोरीगंज के मुकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है सभी गिरफ्तार लोगों को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग