संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के धनगड़हा में खाना बनाने के दौरान अगलगी में चार लोग झुलस गए हैं। घटना सोमवार की सुबह की है। गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लोगों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। झुलसे लोगों में धनगड़हा निवासी 40 वर्षीय अनवार अली, 14 वर्षीय आजाद अंसारी, 08 वर्षीया रब्या खातून तथा मशरक निवासी 25 वर्षीय अरमान अली का नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस लीक कर रहा था। जिसके बाद अचानक आग फैल गया। जिसमे एक व्यक्ति आग के चपेट में आ गया। जिसके बचाव में आये तीन अन्य लोग भी झुलस गए। ड्यूटी पर तैनात रेफ़रल अस्पताल बनियापुर के चिकित्सक ने बताया कि एक कि स्थिति गम्भीर है। जबकि तीन अन्य लोगों की स्थिति सामान्य है। इधर स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सभी मिलकर जलावन से ही खाना बना रहे थें। तभी आग लग गई। बुझाने के दौरान सभी झुलस गए। स्थानीय मुखिया राजीव कुमार के सहयोग से सभी को अस्पताल भेजवाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग