संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जैसे- जैसे दिन का तापमान बढ़ते जाता है, वैसे- वैसे बिजली की कटौती भी बढ़ती जाती है। ये स्थिति तब है जब पारा 38- 40 डीग्री पर है और लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। रविवार की रात्रि 09 बजे तकनीकी गड़बरी की वजह से जो बिधुत आपूर्ति बाधित हुई, वो सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद ही नियमित रूप से बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोगता भीषण गर्मी की वजह से बेचैन रहे। ऐसे में बिजली की आँखमिचौली से उपभोगताओं में नाराजगी बढ़ने लगी है। यहाँ बिजली कटौती को लेकर को टाइम-टेबल निर्धारित नही है। सुबह, दोपहर, शाम कभी भी 4- 5 घंटे के लिये बिजली गुल हो जाती है। जिससे उपभोगताओं को रात और दिन बेचैनी में गुजारनी पड़ती है। वही बिद्युत आपूर्ति के दौरान लो वोल्टेज भी बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से उपभोगताओं को बिजली उपकरणों का पूरा- पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। आदित्य कुमार सिंह, विक्की कुमार, सूरज प्रसाद, सुरेश राय, अमजद हुसैन, संतोष राय, अहमद रजा, रविकांत सिंह, सहित दर्जनों उपभोगताओं का कहना है की हजारो रूपए खर्च कर गर्मी से निजात पाने के लिये एसी, कूलर, पंखा, फ्रिज आदि की खरीददारी की गई जो शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। सुबह-शाम, दोपहर और रात कभी भी बिधुत आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पाती है। इधर लॉक डाउन की वजह से फिलवक्त अन्य प्रदेश में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ गांव- देहात में आये हुए है। जहाँ इन लोगो को ख़ासकर बच्चो को एडजस्ट होने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोगताओं का कहना है की प्रखंड के कोल्लुआ में पीएसएस की स्थापना होने से उम्मीद जगी की प्रखंडवासियों को बिजली का अलग से आवंटन मिलने से स्थिति में सुधार होगी मगर अब भी स्थिति जस की तस बनी है। मालूम हो की नाराज उपभोगताओं ने बिधुत की अनियमित और लचर आपूर्ति को लेकर कई बार सड़क जाम से लेकर आगजनी और पीएसएस में तालाबंदी तक कर चुके है। मगर हर बार सम्बंधित पदाधिकारियो द्वारा स्थिति में सुधार का आश्वासन ही मिला।फिलवक्त बिधुत आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर उपभोगता एक बार फिर आंदोलन की मूड में दिख रहे है। इस संबंध में जेई-01 पवन कुमार और जेई अदिति राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 33 हजार केवीय में जंफर कटने और केबल पकंचर होने से टेम्परोरी तौर पर उपभगताओ को परेशानी झेलनी पड़ी।जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग