राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में युवक के पत्नी ने ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि हकमा गांव निवासी अखिलेश्वर महतो पुत्र सोनू कुमार महतो शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पत्नी रूबी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब के नशे में धुत्त युवक को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि जहां कहीं भी शराब बिक्री या पीकर हंगामा करने के मामले सामने आ रहे हैं।जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग