राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के मोतीराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में एक व्यक्ति द्वारा सड़क की जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा है।इस संबंध में स्थानीय मुखिया रेखा देवी ने अंचलादाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है।जिसमें कहा है कि मोतीराजपुर साधपुर पथ पर देवी स्थान के पास टर्निंग के पास तूफानी मिया द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसकी लिखित एवं मौखिक रूप से फोन पर सीओ को शिकायत की गई।जिसके बाद तत्काल कार्य को रोक लगा दी गई।अभी लॉकडाउन के कारण माफी नहीं हो पाई है, परंतु तूफानी मिया द्वारा पुनः निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अतिक्रमण हो जाने पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन रुक जाएगा तथा सड़क की उपयोगिता समाप्त हो जाएगी। नियम अनुसार कोई भी निर्माण कार्य कराने के पहले पंचायत से नक्शा पास कराना आवश्यक है तथा सड़क किनारे से निजी जमीन से 3 फीट छोड़कर निर्माण कार्य कराना है परंतु नियमों को ताक पर रखकर जबरन अतिक्रमण सड़क की उपयोगिता की समाप्त की जा रही है।पत्र की छाया प्रति थानाध्यक्ष को भी भेजी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग