राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मढ़ौरा प्रखंड के पंचायतोंं में बंटा 40 हजार मास्क, कई पंचायत अभी बाकी  

राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। कोरोना की दूसरी लहर से ग्रामीण क्षेत्रों में बिगड़ती स्थिति और संक्रमण के बीच सरकार ने पंचायत के प्रत्येक परिवार को मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार के अनुसार प्रत्येक परिवार को छह मास्क दिया जाना था। यह माना जा रहा था कि मास्क की उपलब्धता और इसके प्रयोग के प्रचार प्रसार से संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पिछले वर्ष सरकार ने मुखिया जी को मास्क और साबुन वितरण का जिम्मा दिया था। तब अनियमितता की शिकायत से सरकार इस बार पहले से एलर्ट मोड में थी। इस बार यह जिम्मा बीडीओ और पंचायत सचिव के जिम्में दिया गया था। यह निर्देश था की जल्दी से जल्दी पंचायतों में मास्क का वितरण पुरा कराना है। बड़ी संख्या में मास्क की जरुरत, निर्माण और उपलब्धता को पूरा करने के लिए जीवीका दिदियों को लगाया गया था। वर्तमान स्थिति यह है कि प्रखंड के आधे से अधिक परिवार को मास्क उपलब्ध नही हो सका है। 21 पंचायत वाले मढ़ौरा प्रखंड से 3 लाख 27 हजार 322 मास्क की मांग की गयी थी। इसमें अभी तक प्रखंड को 41000 ही प्राप्त हुए है। और 40150 का प्रखंड ने वितरण कर लिया है। इसमें बीते शनिवार को 3850 रविवार 5400 और मंगलवार को 6950 मास्क का वितरण किया गया है।
क्या कहते है बीडीओ:
सरकार के निर्देश के अनुसार मास्क को जीविका दिदियों से भी लिया जा रहा है। मास्क की उपलब्धता के साथ उसे पंचायतों में वितरित कराया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि जल्दी ही प्रखंड के सभी पंचायत को मास्क उपलब्ध करा दिया जायेगा।