राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्थानीय नगर पंचायत एकमा बाजार के एकमा गांव के निवासी जेपी सेनानी व पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर एकमा गांव व आसपास के लोगों में हर्ष व्याप्त है। वहीं बधाई देने वालों में एकमा विधायक श्रीकांत यादव, माकपा नेता कामरेड अरूण कुमार, जेपी सेनानी डॉ. रामजी तिवारी, सुदामा तिवारी, शारदानंद सिंह, लोजपा नेता कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, अरूण सिंह, डॉ. परशुराम शर्मा, पत्रकार वीरेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, के. के. सिंह सेंगर, रामेश्वर गोप, अमित कुमार सिंह, प्रेमप्रकाश शर्मा, विकास कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मनीष कुमार सिंह, गौरव सिंह किशन, बंटी ओझा, जितेंद्र सिंह, अविनाश चंद्र उपाध्याय आदि शामिल हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अजय कुमार श्रीवास्तव ने छात्र जीवन से ही समाज सेवा से जुड़ गए थे, जो आज भी जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग