राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घायलों में एकमा गांव निवासी दीपक कुमार, व्यास मांझी, रूपा कुमारी, सुभाष मांझी, परसागढ़ दक्षिण टोला गांव निवासी शैलेश राय व हरिहरपुर गांव निवासी धर्मनाथ राय शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग