राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार सरकार के लगाए गए लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है। प्रखंड व पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सार्थक प्रयासों का परिणाम अब दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला प्रशासन के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 203 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से लैबटेक्नीशियन द्वारा किया गया। जिसमें बलिया कोठी गांव का एक मात्र व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक निर्देश और दवाएं देकर होम क्वारेंटाईन में रहने के लिए भेज दिया है। उधर सोमवार को एकमा में 45 आयु वर्ग के ऊपर वालों के कुल 160 लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया है। इसकी जानकारी बीएचएम राजू कुमार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग