राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। कोरोना यानी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से जद्दोजहद कर रहे है। सरकार इस बीमारी से आम लोगों के बचाव को लेकर लॉकडाउन लागू किया है। लेकिन इसका असर गड़खा में देखने को नहीं मिल रहा है। लोग कोरोना संक्रमण से बिलकुल भयमुक्त होकर गड़खा सहित आस-पास के बाजारों में खरीदारी कर रहे है। पैसेजर वाहन भी बेधड़क चल रहे है। टेम्पू, ऑटो सहित छोटे- बड़े वाहन कोरोना गाइडलाइन का पालन किये बिना ही वाहनों में पैसेंजर को बैठाकर चल रहे है। जिससे गड़खा चौक, बसंत रोड, गड़खा-छपरा रोड, खोदाईबाग में रोड में घंटों जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो प्रतिदिन करीब सुबह से दिन के 12 बजे तक जाम लग रहा है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालक एक टूम्पू में करीब 10 से 12 पैसेन्जर को बैठा रहे है। और कोरोना का हवाला देकर यात्रियों से चौगुना अधिक पैसे वसूल रहे है। जिससे यात्रियों के साथ-साथ आम लोग भी परेशान हो रहे है। कई वाहन चालकों एवं यात्रियों में झगड़ा भी हो जा रहा है। प्रतिदिन गड़खा बाजार के बसंत रोड, खोदाईबाग रोड स्थित मंडी, गड़खा-छपरा रोड में लग रहे भीड़ और जाम से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई भी लॉकडाउन नहीं है। प्रशासन भी खुली छुट दे रखा है। लोग निर्भिक होकर बाजारों में अपने जरूरत के समानों की खरीदारी कर रहे है और करीब सभी दुकाने भी खुल रही है। दूसरी तरफ लोग कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज करते हुए बाजारों में बिना मास्क के ही घुम रहे है। इससे बुद्धिजीवियों वर्ग कोरोना के संक्रमण में बेहतासा वृद्धि होने का भी अंदेशा जता रहे है। गड़खा में भीड़-भाड़ देखने से लग रहा है कि सरकार के निर्देशों का अनुपालन नहीं कर अपने तरीके से व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है। गड़खा चौक पर चार होमगार्ड के जवान कुर्सी पर बैठकर अपनी ड्यूटी बजाते हुए गपशप करते रहते है। लेकिन जाम को समाप्त कराना जरूरी भी नहीं समझते है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के गड़खा बाजार स्थित खोदाईबाग रोड के बाजारों में सभी फल, सब्जियों के दुकानों के साथ-साथ अन्य दुकाने भी सामान्य दिनों की तरह खुल रही है। आस-पास के दुकानदार सामान्य दिनों की तरह रोड पर ही अपनी दुकान सजा दे रहे है। जिससे काफी भीड़ लग रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग