राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मैंने अपने सहयोगी दोस्तों के साथ मिल कर ऑक्सीजन का 10 सिलेंडर अपने सहयोग से 10 लोगों को समर्पित किया। पीएमसीएच पटना एम्स व कुर्जी में एक हॉस्पिटल है। जहां पर मैं अपने कुछ जरूरतमंद व्यक्तियों को 10 सिलेंडर दिला पाया हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है इस बात की कि आज मैं 10 लोगों की जान बचा पाया। मेरे मन में हमेशा एक ही भावना रहती है कि अगर मैंने अपने इस जीवन में किसी इंसान की जीवन को बचा पाया तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। यह उद्गार भाजपा क्रिड़ा प्रकोष्ठ के नेता व भारत स्काउट और गाईड के जिले के आईकॉन आशीष रंजन सिंह ने व्यक्त किए हैं।
उन्होंने कहा कि जहां तक मैं मानता हूं कि इंसानियत से बड़ी चीज कुछ नहीं होती है और अगर इंसानियत अभी भी जिंदा है तो अपने आपको जगाए और इस विकट परिस्थिति में दूसरों के काम आए। तब जाकर आपके कुछ कष्टों का निवारण भगवान द्वारा कम किया जा सकता है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने अपने सहयोगियों के द्वारा ऐसे 10 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा पाया हूं। जिनको यह ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पाता तो उनकी जान चली जाती तो मैं मानता हूं कि जैसे ही आज मैंने किसी की जान बचाई। वैसे आप भी किसी न किसी की हेल्प कीजिए। चाहे पैसे से हो चाहे शरीर से हो प्लीज लोगों को अभी हमारी जरूरत है। इस फोटो और मेरे इस विचार आप सभी से साझा करने का एक ही कारण है कि आप भी अपने अपने द्वारा किसी न किसी की हेल्प कीजिये। जितना बन पाए, जितना हो पाए। मैंने उस दर्द को देखा है। मैं समझा हूं। तब जाकर दूसरे के दर्दों को देखकर दर्द होती है और मैं दूसरे की दर्दो को देखकर उनकी दर्द महसूस कर पाता हूं। बाकी मैं हुँ आपके लिए जहां तक हो पायेगा मैं करूँगा और हर रोज घर बैठे भी करता हूँ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग