राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। कोविड-19 के कारण बिहार में लगाये गए लॉकडाउन से जहां गरीब और असहाय के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उनके राहत के लिए राज्य सरकार एवं जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलों में सामुदायिक रसोई का संचालन करने का निर्देश दिया गया हैं। तरैया बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में संचालित समुदायक रसोई का मंगलवार को महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद श्री सिंह भोजन पंजी एवं भोजन की गुणवता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है ऐसे में सरकार द्वारा किसी भी गरीब, असहाय व निर्धन को भूखे नहीं रहने दिया जायेगा। उन्हीं जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा हैं। ताकि उन्हें कोई भी कष्ट न हो। मौके पर उपस्थित तरैया अंचल अधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता खुद व्यवस्था की देखरेख में लगी हुई थी। अंचलाधिकारी सुश्री गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 120 लोगों ने भोजन किया। प्रत्येक दिन सुबह और शाम में निर्धन, गरीब और जरूरतमंदों को सामुदायिक रसोई के माध्यम से दोनों वक्त की भोजन उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां पर सभी जरूरतमंद लोग आकर भोजन कर रहे हैं। प्रत्येक दिन सुबह से ही भोजन शुरू कर दी जा रही हैं और शाम में भी भोजन उपलब्ध रहती हैं। वहीं सामुदायिक रसोई की देखरेख का जिम्मा प्रभारी अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह कर रहें हैं, जो सभी आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध कराकर ससमय लोगों को भोजन करा रहे हैं। निरीक्षण के अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा विनोद तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया राकेश कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जिला पार्षद संजय सिंह, भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह, धीरज सिंह, अमरनाथ सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग