राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित दवा दुकानों में वैश्विक महामारी कोरोना की दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेने हेतु गठित जिले के स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पहुंची। इस दौरान कोविड में अत्याधिक मांग वाली दवाओं की उपलब्धता की सहित उनकी तय कीमत पर ग्राहकों को मिलने की जानकारी लिया। वहीं ग्राहकों से भी पूछताछ कर कालाबाजारी की अपनी आशंकाओं का भी सामाधान किया। एकमा नगर पंचायत के ब्लॉक रोड, मेन मार्केट, मांझी रोड सहित विभन्न स्थानों पर संचालित दवा दुकानों पर इस टीम ने पहुंच कर जांच-पड़ताल पूरी की। इस टीम में जिला प्रशासन की ओर से वरीय उप समाहर्त्ता कमलाकांत त्रिवेदी, स्वास्थ्य विभाग से ड्रग इंस्पेक्टर शशिभूषण कुमार, सहायक औषधि नियंत्रक सरिता कुमारी आदि शामिल रहे। टीम की पड़ताल में दवा दुकानों में ऑक्सिमीटर का अभाव रहा। वहीं दुकानों पर कोरोना उपचार से संबंधितस दवाओं का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रही। लोगों ने बताया कि एकमा और आसपास के क्षेत्र में कहीं भी कोविड के इलाज से संबंधित दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग