राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएस-73 सड़क पर डेवढ़ी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप मंगलवार को दोपहर में सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर दो ट्रकों में आपस में टक्कर हो गई। जिससे एक ट्रक के चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया। वही टक्कर के बाद सड़कों पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर में तरैया की तरफ से एक बालू लदे ट्रक आ रही थी जैसे ही वह डेवढ़ी गांव के समीप पहुंची की विपरीत दिशा से आ रही है एक और छोटी ट्रक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बालू लदे ट्रक में जा टकरा गई। जिससे उस ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसका चालक भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया जिस कारण कुछ समय के लिए उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंची तरैया थाने की पुलिस ने बालू लदे ट्रक से ट्रैक्टर के सहारे बालू को खाली कराया और दोनों ट्रकों को सड़क किनारे कर रास्ते को क्लियर कराया। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से करीब दो घंटे बाद उक्त सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो पाया। वही घटना में आंशिक रूप से जख्मी चालक का उपचार निजी चिकित्सकों द्वारा किया गया। पुलिस घटनास्थल पर चौकीदार को तैनात कर आगें की कार्रवाई में जुट गई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग