पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।इस दौरान में कोई गरीब मजदूर या जरुरतमंद भूखा न रह जाये।जिसे लेकर मशरक प्रखंड कार्यालय के परिसर में सामुदायिक किचन लगातार चलाया जा रहा है।वहीं मंगलवार को महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मशरक में चल रहे सामुदायिक किचन निरीक्षण किया है। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा पूरे कर्मचारियों के साथ रहें। तैनात अधिकारियों से भाजपा सांसद ने भोजन सामग्री की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान खाना बना रही रसोइयों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी इस कोरोना काल में भूखा न रहे।सरकार को हर लोगों की चिन्ता है।उन्होंने लोगों से अपील किया कि सरकार के द्वारा कोरोना से लड़ाई के लिए पूरी तैयारी की जा रही है ।सभी लोग सरकार का सहयोग करें तथा अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।अनावश्यक भीड़ नहीं लगाए तथा मास्क का प्रयोग निश्चित रूप से करें। बढ़-चढ़कर वैक्सीनेशन करवाएं।कोरोना का वैक्सीन लेने से ही कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सकती है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, बहरौली मुखिया अजित सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री रमाशंकर मिश्र शांडिल्य,श्याम बिहारी सिंह, धीरज सिंह, पूर्व मुखिया मुसाफिर सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश राम, वरिष्ठ नेता गौतम ओझा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग