राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। बिहार में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से रेफरल अस्पताल तरैया में जांच कराने आए दो सौ लोगों के कोविड-19 जांच में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 197 लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि मंगलवार को रेफरल अस्पताल में दो सौ लोगों का कोविड-19 का जांच एंटीजन किट से किया गया। जिसमें पचरौड़ गांव में एक, शितलपट्टी गांव में एक, एवं पीएनबी बैंक के एक कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग