पंकज कुमार सिंह। राष्ट्र नायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पीएचसी में जांच कराने आए 142 लोगों के कोविड-19 जांच में एक कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 141 लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि मंगलवार को पीएचसी में 142 लोगों का कोविड-19 का जांच एंटीजन किट से किया गया। जिसमें कवलपुरा गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित व्यक्ति को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग