राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक/सारण। मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार में चल रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। भोजन कर रहे निर्धन, गरीब मजदूरों से पूछताछ किया। सभी लोगो ने बोला कि खाना अच्छा से समय पर मीनू के अनुसार मिल रहा है। 12 मई 2021 से चल रहे सामुदायिक किचेन में अबतक 525 मजदूरों ने भोजन किया है। मढ़ौरा एसडीओ ने प्रखंड के पदाधिकारियों से कहा कि खाना में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। साफ सफाई पर ध्यान देना है। खाना बनाने वालों रसोईया से भी पूछ ताछ किया। यह भी कहा कि खाना समय से साफ व स्वक्ष बननी चाहिए।।और जो भी मास्क लगाकर नही आ रहे है। उसको मास्क देने का भी काम किया जाय। सभी लोगो ने लौकडाउन का पालन करते हुए कोरोना जैसे वैश्विक बीमारी को हराना है। सभी लोग भीड़ भार से बच्चे और थोड़ी थोड़ी देर पर हाथ मे सेन्ट्राइज लगाते रहें। इस मौके पर प्रखंड परिसर कार्यालय के कर्मी अपने कामों पर सभी लोग मौजूद रहे। मढ़ौरा एसडीओ श्री तिवारी के साथ सामुदायिक किचेन में मशरक बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ ललित कुमार सिंह, अंचल कर्मी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग