राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/सारण। पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की माताजी व स्वतंत्रता सेनानी तथा वरीष्ठ अधिवक्ता स्व. राधेश्याम सिंह के पत्नी सावित्री देवी का मंगलवार को संध्या काल मे न्यायमूर्ति के पटना आवास पर स्वर्गवास हो गया।वे सौ वर्ष से अधिक उम्र की थी।उनके निधन पर परिवार मे शोक की लहर दौड परी पटना आवास पर दर्जनो वरीष्ठ न्यायधीश व गणमान्य लोगो ने बुधवार की के सुबह तक अंतिम दर्शन किये।उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गाॅव गडखा प्रखंड के धनौडा ले जाया गया जहाॅ घर परिवार के सदस्यो ने दर्शन की इसके बाद उनके शव का रथ सलेमपुर छपरा गया जहाॅ से वैदिक रिति रिवाज के साथ पिण्डदान दिया गया ।तत पश्चात अंतिम संस्कार हेतु गंगातट डोरीगंज ले जाया गया जहाॅ वैदिक मंत्रोच्चारण के साॅथ पुनः पिण्ड दान कर उनके सबसे छोटेपुत्र न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिह ने मुखाग्नि दी ।इस मौके पर उनके बडे पुत्र डाॅक्टर गणेश सिह,मझले पुत्र इंजीनियर महेश प्रसाद सिह,राकेश कुमार सिह, मुकेश कुमार सिह,,मौजमपुर पंचायत के पूर्व मुखिया ननरेन्द्र देव सिह,कोठिया के पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह, समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह,नरेन्द्र सिह,संजय सिह,मंटु सिह कुणाल सिह,पप्पु सिह आदि ने उनको नम आॅखो से अंतिम विदाई दी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग