राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 202 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि जांच के दौरान परसागढ़ गांव का एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक परामर्श और दवाएं देकर होम क्वारेंटाईन में रहने के लिए भेज दिया है। उधर एकमा नगर पंचायत एकमा बाजार में मध्य विद्यालय हंसराजपुर स्थित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर बुधवार को 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 30 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इसकी जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने देते हुए बताया कि हंसराजपुर मध्य विद्यालय में बुधवार को सिर्फ 45 साल से अधिक उम्र वालों के पहले डोज के लिए टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। यहां एएनएम मुन्नी कुमारी व सरिता कुमारी टीकाकरण में सहयोग हेतु मौजूद रहीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग