पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर छपरा सिवान जिले के सीमा पर मशरक और भगवानपुर थाना क्षेत्र के बोर्डर गांव बंसोही बेसिक स्कूल के पास बस को ओवरटेक करने के चक्कर में आर्केस्ट्रा ग्रुप लदी पिकअप वैन गढ़े में पलट गई जिसमें आधा दर्जन आर्केस्ट्रा कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए।आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए देवरिया नहर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां से घायलों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायलों की पहचान मुस्कान कुमारी उम्र 20 वर्ष, पिता अमित सिंह,सोनाली कुमारी उम्र 22 वर्ष पिता अर्जुन राय,डम्पा कुमारी सभी कोलकता,उतर प्रदेश गाजीपुर का सोनू कुमार, पिपरहिया गांव निवासी प्रमोद मांझी और कन्हैया कुमार के रूप में हुई।मामले में घायलों ने बताया कि गौरा बाजार पर आर्केस्ट्रा का ग्रुप हैं जिसके मालिक अमित सिंह हैं। वही से पिकअप वैन बीआर 04-O 8023 से साटा पर सिवान जिले के जगतपुर महुआरी जा रहें थें कि बंसोही गांव के पास पिकअप वैन गंभीर रूप से पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सभी घायल हो गए।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भगवानपुर थाना पुलिस जमादार राम बिलास राय ने पिक अप वैन को अपने कब्जे में ले लिया। वही मशरक पीएचसी में ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायल सोनू कुमार की सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग