पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक (सारण) कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। काम में तेजी लाने के लिए कार्यपालक सहायक, डाटा इंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी वैक्सीनेशन सेन्टर पर लगाई गई है।वैक्सीनेशन कार्य में कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को मशरक पीएचसी से सम्बद्ध कन्या मध्य विद्यालय में वैक्सीनेशन सेन्टर खोला गया समय पर वैक्सीन देने वाली एएनएम पहुंच गयी और वैक्सीन लेने वालें लोगों की उपस्थिति हो गई पर कार्यपालक सहायक के नही पहुंचने से वैक्सीनेशन कार्य घंटों ठप्प रहा मौके पर जानकारी होते हैं प्रखंड प्रशासन की तरफ से कार्यपालक सहायक अभिषेक कुमार सिंह को बुला कर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। मामले में पीएचसी से बताया गया कि कन्या मध्य विद्यालय में कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी,अनामिका कुमारी,प्रदीप कुमार मिश्रा और आंगनवाड़ी डाटा एंट्री ऑपरेटर चन्दन कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी,प्रदीप कुमार मिश्रा और आंगनवाड़ी डाटा एंट्री ऑपरेटर चन्दन कुमार अपनी ड्यूटी स्थल पर नही पहुंचे जहां 80 युवा वर्ग के लोगों को वैक्सीन देने का रजिस्ट्रेशन किया गया था वही ड्यूटी पर अनामिका कुमारी उपस्थित रही।वही तीनों कर्मचारियों के नही रहने से वैक्सीनेशन कार्य कुछ घंटों के लिए बाधित रहा जिसमें दूसरे कार्यपालक सहायक को बुलाकर वैक्सीन देने का कार्य शुरू कराया गया। मामले में वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग