राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना महामारी से निपटने हेतु एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे जेपीयू के प्राध्यापक : डॉ रणजीत

प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण) जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव डॉ रणजीत कुमार ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरा देश वैश्विक कोरोना महामारी के चपेट में है।बिहार भी कम संसाधनों के  बावजूद पूरी तत्परता से इस महामारी से जूझ रहा है।बिहार में चिकित्सा सुविधा एवम उसकी सीमाओं से हम सभी अवगत हैं।इसलिए सरकार का हाथ मजबूत करने हेतु विगत वर्ष भी एक सजग एवम सक्षम नागरिक की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जेपीयू के प्राध्यापकों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष  में दान दिया था।प्रो कुमार ने आगे कहा कि इस बार तो कोरोना महामारी की स्थिति और भी विकराल एवम भयावह है और संक्रमण देहात तक फैल गया है।बिहार सरकार अपने सीमित संसाधनों के बल पर पीड़ित लोगों के इलाज तथा संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है।कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए जेपीयू के प्राध्यापकों ने एक बार फिर नजीर पेश करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है और विश्वविद्यालय  प्रशासन को सूचित किया है कि मई माह के वेतन से उक्त राशि काटकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर दिया जाए। साथ ही प्रो कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग किया है कि कोरोना महामारी के कारण असमय काल के गाल में समा गए दो शिक्षक स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के चन्द्र विजय पूर्ति तथा हरिराम कॉलेज मैरवा में भौतिकी विभाग के शिक्षक विवेक गुप्ता को शिक्षक कल्याण कोष से यथोचित आर्थिक सहयोग दिया जाए।