विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। नगर पंचायत परसा बाजार के मुख्य बाजार में लॉकडाउन का उलंघन करते पाए जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा सीओ अखिलेश चौधरी बीडीओ रजत किशोर सिंह ने तीन दुकानों को सील किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परसा बाजार में दो फैन्सी रेडीमेड एंड जीन्स वस्त्रालय व एकचपल दुकान को खुला व ग्राहकों से बेचते पाये जाने पर दुकान को सील कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं प्रशासन के द्वारा तेज करवाई को देख अन्य दुकानदारों में हड़कंप है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग