मशरक चौराहे पर तैनात गोरखा पुलिस जवानों की हुई स्वास्थ्य जांच
मशरक(सारण)। प्रखंड मुख्यालय बाजार के चौंक-चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात बिहार गोरखा बटालियन-1 के जवानों की स्वास्थय जांच पीएचसी में प्रतिनुयुक्त आरबीएस टीम में डाॅ मनोरंजन कुमार सिंह, डॉ आशीष इकबाल, डॉ संजीव कुमार सिंह, एएनएम प्रतिमा कुमारी ने थर्मल स्क्रीनिग मशीन से शरीर की तापमान की जांच किये। जवानों को डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि आप सभी सप्ताह में एक बार अपने स्वास्थ्य क जांच कराये। कोरोना वायरस एक खतरनाक बीमारी है, जो मनुष्य से मनुष्य में फैलने वाली है। इसलिए आप किसी भी व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रहें। फिर स्वास्थ्य जांच टीम ने उच्च विद्यालय मशरक में पहुंच सभी प्रवासी लोगों की स्वास्थय जांच की गई। साथ ही आइसोलेशन सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग