सांसद ने सब्जी उत्पादकों के दर्द को शिद्दत से महसूस किया, 5 फीट की दूरी लगेगी दुकानें
# सांसद प्रतिनिधि राकेश की पहल पर 5 फीट का दूरी पर लगेगी, दुकानें
राणा परमार अखिलेश।दिघवारा
छपरा(सारण)। सब्जी उत्पादकों व किसानों की मैराथन बैठक रविवार को शाम इस आश्वासन के साथ समाप्त हुई कि सोमवार से सुबह 7 बजे से 9 बजे तक हरी सब्जियों का क्रय विक्रय दिघवारा फोरलेन पर होगा और दुकानों की दूरी 5 फीट तय की गई। बहरहाल, सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सब्जी उत्पादकों की पीड़ा को शिद्दत से महसूस किया और अपने प्रतिनिधि व भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह को समस्या सुलझाने के लिए अधिकृत किया ।
दिघवारा बस स्टैंड स्थित दरियापुर प्रखंड के सज्जनपुर मटिहान पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, पैक्स अध्यक्ष शिवजी सिंह, संजय राय, युगल किशोर, नगर भाजपा उपाध्यक्ष संजय कुमार साह,मानूपुर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेश सिंह सहित दर्जनों सब्जी उत्पादकों, किसानों, डंडीदारों और पल्लेदारों के बीच सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने सोनपुर अनुमंडलाधिकारी एवं सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किसानों व सब्जी उत्पादकों की पीड़ा दूरभाषीय संवाद में व्यक्त की। सांसद प्रतिनिधि राकेश ने बताया कि दोनों अनुमंडलीय आला अधिकारी फिज़िकल डिस्टेंश मेनटेनेश व कैरोना ब्रेक डाउन निर्देश व नियमों के पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । फिर भी सब्जी उत्पादकों व किसानों की चिंता से परिचय करा दिया गया है और उन्होंने सोमवार से फोरलेन पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक हरी सब्जियों के क्रय विक्रय की अनुमति इस शर्त पर देने का आश्वासन दिया है कि सब्जी उत्पादक पांच फीट की दूरी पर अपने उत्पाद्य को बेंच सकते हैं और पैकार खरीद सकते है।यदि फिज़िकल डिस्टेंश मेनटेनेश का पालन शासन व प्रशासन के निर्देशानुसार नहीं हुए तो पुनः रोक के अलावा विधि सम्मत कार्रवाई होगी ।
बताते चलें कि सोनपुर व छपरा में मध्य दिघवारा सब्जी उत्पादकों का केंद्र है। जिला परिषद व रेल के किराए की दुकानों में अपने खेतों व बटाई के खेतों से उत्पादित सब्जियां बेंचते हैं । नयागांव के बाकरपुर व दिघवारा में सब्जी व्यापारी सब्जियां खरीदते हैं । सहजन का निर्यात तो अन्य प्रदेशों तक होता है। कैरोना ब्रेक डाउनके करण निर्यात ठप्प है। बाजार से हटकर सब्जियां करीब करीब 6दिनों तक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर रोड पर लगी, जहाँ फिज़िकल डिस्टेंश मेनटेनेश का पालन नहीं होने की सुरत में फोरलेन क्रय विक्रय केंद्र निर्धारित हुए किंतु मधुकाॅन के श्रमिकों के बीच मारपीट व ठेला खोमचे वालों के कारण जिला पुलिस कप्तान ने बंद का फरमान जारी किया । बहरहाल, हरी सब्जियां औन पौन दाम पर खेतों से बेंचने को लाचार हुए सब्जी उत्पादक । दो दिनों से किंकर्तव्यविमूढ़ सब्जी उत्पादकों के चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही थी। न सोनपुर अपनी फरियाद कर सकते थे न छपरा । रविवार को अपनी एकता का परिचय देते हुए सरकारी निर्देशों व प्रशासनिक आदेशों के पालन की शपथ सहित सांसद राजीव प्रताप रूडी व सांसद प्रतिनिधि राकेश के प्रति आभार व्यक्त की। सासंद प्रतिनिधि ने दूरभाषीय संवाद में सोनपुर एसडीएम व एसडीपीओ से एक अवसर और देने का आग्रह किया और कहा कि यदि डिस्टेंश मेनटेनेश नहीं हुए तो फिर आप लोगों से पुनः आग्रह नहीं करूंगा ।
बोले थानाध्यक्ष ,दिघवारा
” अभी तक हमें अनुमंडलाधिकारी महोदय व अनुमंडल पुलिसा पदाधिकारी का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। लिहाजा, सब्जियों की थोक दुकानें फोरलेन पर बंद रहेंगी ।”
मिहिर कुमार, एसएचओ, दिघवारा (सारण)


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग