दिघवारा में क्वारंटाइन सेंटर को किया गया सेनेटाइज
दिघवारा( सारण)। दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र के जयगोविंद उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर के सेनेटाइजेशन का कार्य नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा रविवार को किया गया। बता दे कि इस सेंटर पर दिघवारा प्रखण्ड क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से आये कई प्रवासियों को रखा गया है। वही सरकार द्वारा भी अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों को लाया जा रहा है, जिसमे दिघवारा क्षेत्र में प्रवासी लोगो के आने की प्रबल संभावना है। प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले सभी लोगो को प्रखण्ड में बने क्वारंटाइन सेंटर पर इक्कीस दिनों तक रखा जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी का सख्त आदेश है कि क्वारंटाइन सेंटर पर रहने वाले प्रवासियों को किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो, इसी कड़ी में क्वारंटाइन सेंटर को सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग