BIG BREAKING: सोनपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव, सारण 10 हुआ ग्राफ, ग्रामीणों में दहशत एवं प्रशासनिक महकमों में हड़कंप
छपरा(सारण)। जिले के सोनपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। सोनपुर में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। वहीं प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों व प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गाँव के तीन किमी की परिधि को सील कर दिया जाएगा। साथ हीं इस क्षेत्र को कांटेन्मेंट जोन घोषित किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में जिला प्रशासन ने सूचना जारी नहीं की है। राष्ट्रनायक के प्रतिनिधि स्थिति पर नजर बनाये हुए है। जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत सूचना जारी किये जाने तक पढ़ते रहिए राष्ट्रनायक न्यूज….


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग