राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर/एकमा/सारण। कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन का अनुपालन कराने को लेकर प्रखंड व अंचल प्रशासन को एकमा व रसूलपुर पुलिस द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है। एकमा व रसूलपुर पुलिस द्वारा सीवान-छपरा नेशनल हाइवे 531 सहित एकमा व रसूलपुर बाजार में बेवजह व बिना पास के चलनेवाले वाहनों व बाइक चालकों के विरुद्ध रोको-टोको अभियान चलाकर चालान काटा गया। जबकि कईयों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने दो दो पहिया वाहनों से दो हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। वहीं रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती द्वारा तीन दो पहिया वाहनों से चेकिंग के दौरान तीन हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग