राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली सड़क पर स्थित नवतन गांव के समीप नहर पुल के नीचे से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि मांझी-बरौली सड़क पर नवतन के पास पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया महिला का शव पुराना लग रहा है। शव पुल के नीचे पुआल से ढके हुए स्थिति में पाया गया है। पुआल हटने के बाद ग्रामीणों को पुल के नीचे शव दिखाई दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एकमा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त हेतु प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 25 से 30 साल बताई गई है। बरामद शव में महिला का पेट फुला हुआ है। जिससे महिला के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। इस बीच विभिन्न माध्यमों से पुलिस द्वारा क्षेत्र में महिला के शव की शिनाख्त हेतु प्रयास जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग