राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 107 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान कारगिल से हाल ही में छुट्टी पर आए आर्मी के नायक व बरवां गांव निवासी एके सिंह व भोरहोपुर गांव के एक अन्य सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक परामर्श और दवाएं देकर होम क्वारेंटाईन में रहने के लिए भेज दिया। वहीं एकमा नगर पंचायत एकमा बाजार में हंसराजपुर स्थित मध्य विद्यालय कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र पर गुरुवार को 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 320 लोगों को पहली वैक्सीन लगायी गयी। इसकी जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने देते हुए बताया कि एकमा में गुरुवार को सिर्फ 18 साल से अधिक आयु वालों के पहले डोज के टीकाकरण हेतु जिला मुख्यालय से बुधवार को कुल 400 वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी थी।टीकाकरण सत्र पर एएनएम मुन्नी कुमारी व सरिता कुमारी द्वारा सोशल डिस्टैंसिंग अपनाते हुए टीकाकरण में सहयोग किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग